आसमान से बरसती आग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
गंगापार, मई 18 -- भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग जैसी तपिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह होते ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं, जबकि दोपहर तक हालात इतने विकराल हो जा रहे हैं मानो धरती आग उगल रही हो। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। भारतगंज सहित आसपास के इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। आम दिनों में जहां बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहीं इन दिनों भीषण तपिश के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- अधिमास ने पहले दिन दिखाया रंग, पारा@ 41 जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गर्मी का असर कारोबार और मजदूरी पर भी साफ दिखाई दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.