आसमान से दुश्मन को खत्म करने आएंगे सेना के कुत्ते, गोलियों से भी नहीं डरेंगे ये 'सिपाही'
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारतीय सेना के कॉम्बैट डॉग्स यानी लड़ाकू कुत्ते अब सिर्फ जमीन पर ही ऑपरेशन का हिस्सा नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें एयरबोर्न ऑपरेशंस के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सेना के इन प्रशिक्षित कुत्तों को विमान से पैराशूट जंप करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। हाल ही में सेंट्रल इंडिया के बेहट ड्रॉप जोन में एक आर्मी पैराट्रूपर ने डॉग हैंडलर और उसके कॉम्बैट डॉग के साथ टैंडम पैराशूट जंप किया। इस दौरान कुत्ता भी पूरा कॉम्बैट लोड लेकर उतरा। सेना के मुताबिक, डॉग हैंडलर और उसके कैनाइन साथी की इस तरह की टैंडम जंप शुरुआती उदाहरणों में से एक मानी जा रही है। यह इससे पहले किए गए उन फ्री-फॉल जंप्स के आगे की कड़ी है, जिनमें सेना के कुत्ते शामिल रहे हैं। सेंट्रल कमांड ने इसे सैनिक और कुत्ते के बीच भरोसे, टीमवर्क और मजबूत रिश्ते का उदाहरण बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.