बिहारशरीफ, मई 17 -- आसमान से ड्रोन तो जमीन पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा अधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत ट्रैफिक से लेकर पेयजल तक का किया गया चाक-चौबंद प्रबंधक डीएम ने मेले की तैयारी का लिया जायजा, दिये कई दिशा निर्देश फोटो बाद में राजगीर, हिन्दुस्तान टीम। ऐतिहासिक मलमास मेले की तैयारी पूरी कर ली गयी है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। आसमान से ड्रोन तो जमीन पर तीसरी आंख (सीसीटीवी) का उमड़ने वाली भीड़ पर पहरा रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्थाएं डीएम कुंदन कुमार ने मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखे...