हापुड़, अप्रैल 5 -- बेमौसम हुई बारिश किसानों के लिए आफत बनकर बरसी। बारिश से जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है वहीं बिजली गुल होने व धूल भरी आंधी चलने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह से ही मौसम में हुए बदलाव को लेकर किसानों के माथे पर फसल को लेकर चिंता की लकीरें थी, जो दोपहर होते-होते दिक्कत में तब्दील हो गई। पहले धूल भरी आंधी चली, उसके बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे फसलों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। क्योंकि किसानों की फसल अभी अधिकांश खेतों में खड़ी है तो कुछ निकाली जा चुकी है। जो फसल खड़ी है वो लेट गई और जो निकाल ली वो भीग जाने के कारण कुछ खराब हो गई। जो फसल पकी हुई खड़ी है वो खेतों में लेट गई, जिससे गेहूं की बाली झड़ने से किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। जो फसल किसानों ने उठा ली, वो भी भीग गई और भ...