बांदा, मई 9 -- बांदा, संवाददाता। जनपद में कई दिनों की बारिश के बाद शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा। इससे तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। तेज धूप के चलते एक बार फिर धरती तपी और राहगीर परेशान रहे। नगर पालिका की ओर से सड़कों में टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया। मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने व तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान बताया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जनपद में मई के पहले सप्ताह में मौसम ठंडा रहा। कई दिनों तक कभी सुबह तो कभी रात में बारिश हुई। इससे 48 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान 14 डिग्री तक घट गया। यह भी पढ़ें- दिन-रात का तापमान बढ़ा, हवा से धूप बेअसर अधिकतम 34 व न्यूनतम 20 डिग्री तापमान पहुंचने से लोगों को काफी राहत रही। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। ह...