बांका, जनवरी 3 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से शुक्रवार को कुछ हद तक राहत मिली।शुक्रवार को सुबह-सवेरे धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक निजात मिली।लोगों ने दोपहर में घरों की छतों पर बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया।वहीं सर्द पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बरकरार रही।शुक्रवार को आसमान साफ रहा और गुनगुनी धूप रही।बावजूद पछुआ हवा के चलते रहने के कारण कनकनी में इजाफा हो गया है।ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।शाम होते ही बाजारों में वीरानी छा जाती है।ठंड में लोग घरों में दुबकने में ही अपनी भलाई समझते हैं।पूरे दिन सिसक-सिसक कर बह रही पछुआ हवा के कारण ठंड में चुभन बढ़ जाती है।गरीब और लाचार लोगों के लिए ठंड ने काल का रूप धारण कर लिया है।पिछले कई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.