तेहरान, अप्रैल 4 -- ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उनका कहना है कि तेहरान के आसमान पर अमेरिका का पूरा दबदबा है। लेकिन इसके उलट, ईरान लगातार अमेरिकी विमानों पर निशाना साध रहा है। ईरान ने दो अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर्स को मार गिराया है। यह सभी ईरान की टोह लेने निकले हुए थे। हालांकि यह भी एक तथ्य है कि ईरानी सेना, अमेरिकी सेना के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती। लेकिन ईरान के इन हमलों से एक बात साबित हो रही है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के दावों की हवा निकाल दे रहा है।ईरान की थाह नहीं लगा पा रहा अमेरिकाअसल में ईरान, इस युद्ध में गैरपारंपरिक तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। यह चीजें अमेरिका को चौंका रही हैं। हालांकि युद्ध दूसरे महीने में है, लेकिन अभी तक अमेरिका अभी तक ईरान की चालबाजियों की...