मऊ, नवम्बर 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीलंका में आए भीषण चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण भारत के केरल और अन्य प्रदेशों में इसकी आहट और जनपद में शनिवार और रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही ने किसानों की पेशानी पर बल ला दिया है। मिट्टी दलदली और खेत गीला होने के बावजूद भी किसान कंबाइन मशीन से दोगुने दाम देकर धान की कटाई कराने में जुट गए हैं। तहसील क्षेत्र में विगत दिनों आए भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण धान के खेतों में जलजमाव के कारण बर्बाद हो रही धान की फसल की चिंता से किसान अभी उबर भी नहीं पाये हैं, तब तक श्रीलंका के बाद भारत के अन्य राज्यों में तूफान दित्वा की आशंका और आसमान में बादलों की उमड़ घुमड़ से किसान काफी परेशान हैं। बेमौसम बरसात के कारण जहां मझवारा, लखनी मुबारकपुर, दरियाबाद, सिकरौर, लुदुहीं, मूंगमास आदि गांवों में जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.