रुडकी, मार्च 18 -- आजकल बादल छाने से गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस कारण सरसों की कटाई भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जनपद के खेतों में इस समय करीब 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल लहरा रही है। यह फसल उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करती है। लेकिन कुछ दिन पहले हवा के साथ हुई बारिश ने जहां किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया था, वहीं पिछले कई दिनों से आसमान पर छाए काले बादल किसानों की चिंता को और बढ़ा रहे हैं। किसान राजपाल सिंह प्रधान व बिजेंद्र शर्मा आदि का कहना है कि अगर मौसम की यही स्थिति रही तो गेहूं का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित होगा, क्योंकि इस समय खेतों में फसल लगभग तैयार होने की स्थिति में है। उनका कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच जाएगी। किसान अनुज शर्मा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.