अयोध्या, सितम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। बीते मंगलवार को जिले भर में एक साथ पानी बरसने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। इसी दिन से सूर्य की तपिश भी कमजोर हुई है। इसके बावजूद अब तापमान बढ़ते क्रम में हैं। मौसम विभाग का कहना है तापमान बढ़ने के बाद बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन दिनों बादल छाने के बावजूद तापमान में बढ़ते क्रम में रहने का कारण यह है कि पृथ्वी से निकलने वाली ऊष्मा को वापस परावर्तित हो रही है। जिससे रात में भी तापमान बढ़ जाता है और यह वैश्विक जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्रा ने बताया प्रतिदिन अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.