आसमान में बादलों की लुकाछिपी, तीखी धूप और भीषण उमस ने छुड़ाए पसीने
बुलंदशहर, जून 27 -- मौसम के बदले मिजाज और आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच शनिवार को भीषण उमस ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया था, जिससे लोगों को लगा कि शायद गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूर्यदेव की तल्ख किरणों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- आसमान में बादलों की लुकाछिपी, तीखी धूप और भीषण उमस ने छुड़ाए पसीनेसाल का तापमान दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल तो छाए, मगर राहत देने के बजाय हवा की रफ्तार रोक दी, जिससे उमस का ग्राफ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शनिवार को सुबह से गर्मी और उमस का आलम यह रहा कि लोगों के शरीर से पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। उमस के चलते घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.