मिर्जापुर, अगस्त 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता। किसान धान की रोपाई के लिए एक अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे है,लेकिन हर दिन उन्हें आसमान में बादलों की आवाजाही निराश कर रही है। बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गई हैं। रविवार को दिन में कड़ी धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप के चलते पारा भी चढ़ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।ग्रामीणांचलों में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। खेत में धान की रोपाई समय से करने के लिए किसानों को पानी की जरुरत है। जिनके पास खेत भरने के लिए संसाधन नहीं है। वह पूरी तरह से प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर हैं, पि...