सोनभद्र, जनवरी 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मौसम में आए अचानक परिवर्तन का असर फसलों के साथ ही मानव जीवन पर भी साफ देखने को मिल रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं आसमान में बादल छाए रहने से सरसों की फसलों में माहो रोग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक बादलों में भगवान भाष्कर की लुकाछिपी देखने को मिली। वहीं सर्द हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोनांचल में गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चल रही थी। मौसम में आए अचानक परिवर्तन के कारण एक बार फिर लोगों ने दिन में हल्की ठंड महसूस की। वहीं सर्द हवा चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.