पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को मौसम सुहाना बना रहा। बादल छाए रहने के कारण दिन भर धूप-छांव लगा रहा। दोपहर बाद धूप में तल्खी आयी। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। पूरबा हवा बहने के कारण मौसम सुहाना बना रहा। सुहाना मौसम होने के कारण शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों की आवाजाही लगी रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हल्की बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...