आसमान में फेल हुआ इंडिगो विमान का एक इंजन, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी; सवार थे 224 यात्री
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग से ठीक पहले विमान का लेफ्ट इंजन फेल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में चेन्नई एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और सभी 224 यात्री बाल-बाल बच गए।लैंडिंग से चंद मिनट पहले आई खराबी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार की रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। विमान में कुल 224 लोग सवार थे। फ्लाइट के चेन्नई पहुंचने का तय समय रात 11.30 बजे था, लेकिन जब पायलट लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी उसे पता चला कि विमान का बायां इंजन काम करना बंद कर चुका है। यह भी पढ़ें- गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था एयर इंडिया का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.