आसमान में फिर बादल, छिटपुट बूंदाबांदी हुई
सुल्तानपुर, मार्च 27 -- सुलतानपुर। जिले का मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को आसमान में बादल होने से कई स्थानों पर बूदाबांदी हुई, जिससे सरसों की फसल की कटाई नहीं करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान सरसों की फसल को काटने जुट गए है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव होने से सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। आसमान में बादल होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 46 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल होने व गरज-चमक के साथ कही-कही बूदा-बांदी होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.