आसमान में धमाकों से दहला बरेली शहर; घरों से निकले लोग, दरवाजे-खिड़कियां तक हिल गईं
मुख्य संवाददाता, जुलाई 31 -- आसमान में तेज धमाकों की आवाज ने गुरुवार सुबह पूरे बरेली शहर के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धमाके इतने तेज थे कि लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिल गए। चर्चा है कि यह एयरफोर्स के सुपरसोनिक विमान के सोनिक बूम की आवाज थी। लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे और फिर लगभग 10 बजे आसमान में तेज धमाके जैसी की आवाज हुई, जिसकी गूंज शहर से देहात तक सुनाई दी। यह आवाज इतनी तेज थी कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों का कहना है कि धमाके से उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिल गईं।सोशल मीडिया पर दिन भर रही चर्चा धमाके की आवाज सुनते ही पूरे शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाए। किसी ने इसे भूकंप से जोड़ा तो किसी ने आसमान में विस्फोट की बात कही। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.