चंदौली, अप्रैल 4 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव ने आमजन से लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शनिवार को भी सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और धुंध जैसा बना रहा। इससे किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है। कारण कि इस समय खेतों में गेहूं से लेकर जौ और दलहनी के साथ तिलहनी की फसल पककर तैयार है। किसान कटाई के साथ मड़ाई की तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में मौसम की बेरुखी से काफी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।मौसम विज्ञान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम मं बदलाव आया है। इसका असर एक दो दिन तक बना रह सकता है। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव का कहना है कि अभी फसलों को नुकसान नहीं है। हालांकि तेज बारिश और ओला पड़ा तो खेतों में पकी फसल को क्षति पहुंच सकती है। वहीं दिनभर धूप नहीं निकलने से गर्मी का अ...