आसमान में दहल गए यात्री, जब हवा में 300 फीट नीचे गिरा एयर इंडिया का विमान; जानें फिर क्या हुआ
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई-2379 में मंगलवार को अचानक टर्बुलेंस जैसी गंभीर घटना हुई, जिसमें विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि केबिन क्रू के एक सदस्य को गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी को मामूली चोटें लगी हैं। विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित उतरे।एयर इंडिया ने क्या बताया? एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट एआई-2379 में टर्बुलेंस जैसी घटना दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार, इस घटना से एयरक्राफ्ट की ऊंचाई में कुछ देर के लिए अचानक बदलाव आया। ऊंचाई में इस अप्रत्याशित गिरावट के कारण कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.