आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। दो दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार देर शाम मौसम ने फिर पलटी मार दी। शुक्रवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। शनिवार की सुबह से रुक-रुक हल्की फुहार पड़ती रही। जिससे गलन बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने से लोग दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सीयस रिकार्ड किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को जिले में खिलकर धूप निकली थी। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। मौसम में आई गर्माहट से शुक्रवार को अधिकतम पारा बढ़कर 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार की देर शाम से अचानक मौसम ने फिर करवट बदलनी शुरू कर दी। रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.