अमरोहा, नवम्बर 25 -- गजरौला, संवाददाता। सोमवार सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। आम यात्रियों संग वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बिजनौर-बदायूं स्टेट हईवे पर भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता पांच मीटर भी नहीं रही। हाईवे पर कोहरे के चलते सुबह से ही वाहन धीमी चाल से रेंगते हुए नजर आए। चालक वाहनों की हेडलाइट ऑन करके धीमी गति से वाहन चला रहे थे। कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरा छंटने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका। वहीं कोहरे की वजह से ठंड भी बढ़ गई। सुबह में मार्निंग वॉक के लिए कम लोग ही घरों से बाहर निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.