गंगापार, फरवरी 20 -- फरवरी माह में मौसम में हर कुछ दिनों के अंदर बदलाव हो रहा है। चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस तरह का बदलाव है। गुरुवार-शुक्रवार को यमुनापार क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, तो सुबह के वक्त हल्की ठंडी हवाएं सक्रिय रहीं वहीं पूरे आसमान में बादलों की आमद बरकरार रही।मौसम विभाग के अनुसार जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है उसके प्रभाव से अभी यमुनापार में आगे हल्के बादलों के साथ अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य रहा। गौहनिया क्षेत्र के आसपास अभी उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अचानक बदले मौसम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.