आगरा, मार्च 28 -- जनपद में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शुक्रवार की दोपहर आसमान में बादल छाए तो किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश व तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होगा। दोपहर के समय मौसम बिगड़ने के बाद हल्की बूंदें गिरी तो किसान परेशान हो गए। आसमान में बादल छाने व हवा की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर बाद आचानक आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। तेज हवा के बीच बादलों से थोड़ी बूंदे भी गिरी लेकिन बारिश नहीं हुई। जिसके के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। किसान राम सिंह ने कहा कि बारिश व तेज हवा से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान होगा। हालांकि बादल छाने के बाद शाम के समय लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। दिन में तापमान ...