इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से किसानों की धड़कनें तेज हैं। आलू और सरसों की फसल अब अंतिम चरण पर हैं, ऐसे में मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बना है। कुछ किसानों ने आलू की खुदाई और सरसों की कटाई शुरू कर दी है। ऐसे में यदि बारिश होती है और खेतों में पानी भरने की स्थिति बनती है तो नुकसान की आशंका और बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि आलू की फसल जमीन के भीतर तैयार खड़ी है। तेज बारिश होने पर खेतों में जलभराव हुआ तो आलू सड़ जाएंगे। सरसों की फसल कटाई के दौर में बारिश से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसान खेतों की निगरानी बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.