मैनपुरी, जुलाई 1 -- जून भर बारिश नहीं होने और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ-साथ किसान भी परेशान रहे। बुधवार को जिले के आसमान में बादल छाए रहने के बीच कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए अभी तेज और लगातार होने वाली झमाझम बारिश की जरूरत है। जून माह में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेतों में नमी नहीं बन सकी। इससे धान की नर्सरी भी ठीक से नहीं हो पायी। धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे जिन किसानों ने नर्सरी तैयार कर ली है, वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि समय पर रोपाई शुरू की जा सके। वहीं दूसरी ओर किसान मक्का और बाजरा की फसल...