फिरोजाबाद, जून 30 -- सुहाग नगरी में मौसम फिर से करवट बदल गया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। लोग दिन भर बारिश होने का इंतजार करते रहे। उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर पसीना से परेशान रहे। आसमान में छाए बादलों के चलते लोगों को तेज धूप से राहत मिली रही। वहीं दूसरी ओर वातावरण में उमस बढ़ी रही। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर के बाद बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। लेकिन आसमान में छाए हुए बादलों के चलते धूप चलती तेज नहीं हो सकी। जिससे राहगीर और दो पहिया वाहन चालकों को तेज धूप से राहत मिली रही। यह भी पढ़ें- जिले में जगह-जगह हुई बारिश से राहत मगर उमस कर रही बेहाल इधर वातावरण में उमस काफी बढ़ी रही। उमस की वजह से लोग दिन भर पसीना पसीना होते रहे। वहीं दूसरी ओर बिजली भी आती जाती रही। बिजली के चली आने पर...