मैनपुरी, अप्रैल 29 -- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। तेज धूप से राहत तो रही लेकिन धूल भरी हवाओं ने परेशान भी किया। आसमान में बादल छाने से तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को सुबह से ही मौसम का यह बदलाव काफी राहत देने वाला रहा। आसमान में बादल छाने और दिनभर चली धूल भरी हवाओं के कारण तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- अगले तीन दिन मौसम रहेगा अनुकूल, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना इससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि, धूल भरी हवाओं के चलते लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। ...