चंदौली, अप्रैल 30 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। पुरवा हवा चल रही है। कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ी हैं। इससे गर्मी और तपिश से राहत है। मगर बुधवार को आई धूलभरी आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दूसरे दिन भी जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। कई जगहों पर बिजली के पोल अब भी गिरे हुए है। जिससे उपभोक्ताओं ने अंधेरे में रात गुजारी है। बिजली विभाग गड़बड़ी को दूर करने में जुटा हुआ है। सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी का कहर, दिन में छाया अंधेरा, कई जगहों पर गिरे पेड़ जिसके कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली नहीं होने से सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान शोपीस बन गए है। आंधी पानी के कारण कई जगह तार टूट गया है। पो...