अमरोहा, दिसम्बर 21 -- गजरौला, संवाददाता। रविवार की सुबह आसमान में घने बादल छाने के साथ ही कोहरे की चादर फैली रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके, जिससे सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन और बढ़ गई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को दिनभर कंपकंपी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रही। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी दिखाई दिया। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कई चालक लाइट जलाकर चलते दिखे। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड बढ़ने के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम रही। शहर के इंदिरा चौक के अलावा खाद गुर्जर चौराहा, बस्ती मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से लोग देर से घरों से बाहर निकले। वह भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.