अमरोहा, अप्रैल 9 -- गजरौला। बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बूंदाबांदी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दिनभर बादल छाए रहे। वहीं मौसम के मिजाज बदले देख किसानों को उनकी गेहूं की फसल की चिंता सता रही है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बूंदाबांदी ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल पककर तैयार है। कुछ स्थानों पर फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम खराब होने पर गेहूं की फसल में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...