अमरोहा, अप्रैल 7 -- आसमान में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बूंदाबांदी होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं की फसल पककर तैयार है। बारिश से फसल नष्ट होने की संभावना है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बूंदाबांदी के कारण सड़कों पर हल्की नमी बनी रही और हवा में ताजगी महसूस की गई। वहीं, मौसम में आए बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। किसानों के लिए यह बूंदाबांदी नुकसानदायक मानी जा रही है। खासकर गेहूं की फसल में बूंदाबांदी से भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.