अमरोहा, नवम्बर 24 -- सोमवार सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सुबह में नेशनल हाईवे के अलावा स्टेट हईवे पर कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता पांच मीटर भी नहीं थी। हाईवे पर कोहरे के कारण सुबह से ही वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालक वाहनों की हेडलाइट ऑन करके धीमी गति से वाहन चला रहे थे। कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। कोहरा छंटने पर यातायात सुचारू हुआ। वहीं कोहरे की वजह से ठंड और बढ़ गई। सुबह मार्निंग वॉक के लिए कम लोग ही घरों से बाहर निकले। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी व कोहरे का सितम और बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.