गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में कोहरे का सितम जारी है। घने कोहरे के बादल महानगर के आसमान पर छाए हुए हैं। इसके कारण सूरज के दर्शन नहीं हो रहे। निचले वायुमंडल से गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में नहीं शिफ्ट हो पा रहीं। जिस वजह से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में उछले इस तापमान की मुख्य वजह आसमान में छाए घने कोहरे के बादल हैं। जिससे गर्म हवाएं निचले वायुमंडल में ही बनी हुई है। अगले 24 घंटे तक बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार से कोहरे का घनत्व कुछ कम होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.