संभल, अप्रैल 11 -- जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आसमान में काले बादल छाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बीते दिनों जनपद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। ऐसे में किसान इन दिनों तेजी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को समेटने और उसकी निकासी में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अगर इस दौरान फिर से बारिश हो जाती है तो खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीग सकती है। इससे न केवल गेहूं की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है बल्कि भूसा भी खराब हो सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम के बदले रुख को देखते हुए किसान जल्द से जल्द कटाई और निकासी का काम पूरा करने में लगे हैं। वहीं मौसम विभाग की संभावनाओं को लेकर किसान लगातार आसमान की ओर नजरें टिकाए हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.