आसमान में उड़ीं खुशियों की पतंगें: रक्षा बंधन पर रंग-बिरंगे पतंगों से सजा गगन
रामपुर, अगस्त 29 -- रक्षा बंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर और सुंदर राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, वहीं दूसरी तरफ आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों ने इस त्यौहार की रौनक में चार चांद लगा दिए। सुबह से ही छतों और पार्कों में लोगों का हुजूम देखने को मिला। लाल, पीले, नीले और हरे रंगों की पतंगों से पूरा आसमान पट गया। काटो रे...,आई बो काटा के शोर और उत्साह भरे संगीतमय माहौल ने त्यौहार के उत्सव को दोगुना कर दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ छतों पर पतंगबाजी का आनंद लेते नजर आए। बाजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.