नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार शाम के बाद का आसमान का नजारा यादगार बन सकता है। शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। अगर आसमान साफ रहता है तो एक दुर्लभ खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा। इस दौरान दोनों ग्रहों का संयोजन होगा। इनके बीच की दूरी लगभग 1.5 डिग्री की होगी। ऐसे में यह अंतरिक्ष की अनूठी जुगलबंदी देखने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। सूर्यास्त के लगभग 30 से 60 मिनट बाद आसमान में यह संयोजन दिखाई देगा। लोग इसे नंगी आंखों से देखे सकते हैं। हालांकि, दूरबीन या टेलीस्कोप से इसका और भी शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- आसमान में आज शुक्र-बृहस्पति ग्रहों की जुगलबंदी दिखेगीखगोल विज्ञान की जानकारी नेहरू तारामंडल के अधिकारियों के मुताबिक, वास्तविकता में शुक्र और बृह...