उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। संवाददाता शहर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की शुरुआत हो गई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश साढ़े नौ बजे तक न थमने से दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूलों में देखने को मिला। मौसम की अचानक बिगड़ी हालत को देखते हुए कई स्कूलों में अघोषित रैनी डे घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.