मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- मुरादाबाद। शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल छा गए। लोगों को आंधी-बारिश होने का अंदेशा रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। जिसमें मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान पर घने बादल छाने, तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की है। कहीं-कहीं तेज हवा चलने के बाद बूंदाबांदी होने, इक्का दुक्का जगहों पर ओले भी पड़ने का अंदेशा जाहिर किया है। मौसम के मिजाज में इस बदलाव के साथ शनिवार को दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। अधिकतत तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.