अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा, संवाददाता। पिछले दो दिनों से मौसम के बदलाव का क्रम जारी है। तीसरे दिन रविवार को भी आसमान बादलों से अटा रहा। सुबह से ही बादलों का डेरा रहा, इससे बरसात के आसार बने रहे। बादलों की आवाजाही शाम तक बनी रही। सुबह से हवाओं की गति सामान्य से कुछ अधिक रही। क्षेत्र में हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवा से गर्मी का अहसास कम रहा। मौसमी बदलाव का यह क्रम सोमवार को भी बना रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई।मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम से किसान की पककर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होने का डर है। तेज हवा से खेतों में गेहूं व सरसों की फसल ...