हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की रात हुई बारिश व पूरे दिन आसमान में छाए बादलों के साथ ही सर्द हवाओं ने बुधवार को जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सारा दिन लोग गर्म कपड़ों में जकड़े नजर आए। उधर, मौसम के रुख को लेकर किसानों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर आ गया है। मंगलवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद शाम 6.30 बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था। जो रात में भी जारी रहा। इसके बाद बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों के छाये रहने के साथ ही सर्द हवाएं चलने से लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में जकड़े नजर आए। खराब मौसम के चलते सार्वजनिक स्थानों में भी सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं सरकारी कार्यालयों में कामकाज की जगह कर्मचारी हीटर लगाकर तापते दिखे। जिससे अधिकतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.