आसमान पर बादल, मगर गर्मी से नहीं मिली राहत
हमीरपुर, मई 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। एक सप्ताह से आसमान से आग बरसने के साथ ही लू के थपेड़ों से जनमानस बेहाल है। मगर शनिवार को दोपहर से अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने से धूप की तपिश कुछ कम हुई। मगर सूरज डूबने के बाद भी गरम हवाएं चलने से लोग बेहाल नजर आए। पारा एक डिग्री की गिरावट के साथ 44 पर ठहर गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहालमौसम में बदलाव बीते रविवार से अचानक से आसमान से आग बरसने के साथ ही लू के थपेड़ों ने जनमानस को बेहाल कर रखा था। जिसके चलते धूप से बचाव को लेकर घरों से निकलने वाले लोग छातों या साफी का इस्तेमाल कर स्वयं को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। मगर शनिवार को दोपहर से अचानक मौसम में बदलाव शुरू हो गया। दोपहर से आसमान में बादल छाने से धूप-छांव का खेल चलता रहा। जिससे धूप की तपिश तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.