प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने शहर के सराफा बाजार की चमक फीकी कर दी है। जनवरी माह में दाम आसमान छूने से बिक्री में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे दुकानदारों तक पर इसका सीधा असर देखा गया। शहर के प्रमुख 22 प्रतिष्ठानों के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में जहां लगभग 25 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार हुआ था, वहीं जनवरी 2026 में यह घटकर करीब 20 करोड़ रुपये पर सिमट गया। व्यापारियों का कहना है कि कागजों में भले ही पांच करोड़ रुपये का अंतर दिख रहा हो, लेकिन वास्तविक बिक्री इससे भी कम हुई है। इसका कारण ये था कि जनवरी 2026 में चांदी की चमक अपनी चरम पर थी। पौने चार लाख रुपये प्रति किलो चांदी की कीमत होने से बाजार ठंडा हो गया। यही नहीं, सोना भी कम नहीं हुआ। 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.