बलिया, जनवरी 15 -- बलिया। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का चलन काफी पुराना है। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर उत्साह भी दिखता है। गुरुवार को कई जगह तो बुजुर्गों को भी पतंगों पर डोर पर हाथ आजमाते देखा गया। बच्चे सुबह से ही पतंग लेकर छतों व मैदानों में पहुंच गये थे। सिलसिला देर शाम तक चला। फिल्मी सितारों के चित्रों वाली पतंगों की भी खूब डिमांड रही। पतंगबाजी के चलते सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए आसमान रंगीन दिखने लगा था। ये लोग जो पतंग नहीं उड़ा रहे थे, वे बच्चों की पतंगबाजी देखकर आनंदले रहे थे। बच्चों ने एक दूसरे की पतंग काटने की जमकर होड़ दिखी। शहर का शायद ही कोई ऐसा कोना हो, जिसके आसमान में रंग-बिरंगे पतंगों की आकर्षक घटा न दिखाई दे रही हो। शहर के जंगेअली मोहल्ला समेत अन्य जगहों पर पतंग और डोर खरीदने के लिए पूरे दिन भीड़ लगी रही। डिमांड अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.