आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बच्चा घायल
गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुवार देर शाम को पटौदी के वार्ड नंबर 14 में जाल वाली मस्जिद के समीप एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। इसमें मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान का मलबा एक कमरे में सो रहे नौ साल के बच्चे के सिर पर गिरा। खून से लथपथ अवस्था में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बच्चे को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए।घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। तेज बारिश के साथ अचानक एक मकान पर आसमानी बिजली गिरी। यह मकान पटौदी के वार्ड नंबर 14 निवासी मुबारिक खान का है। जब यह बिजली गिरी, उस समय नौ साल का फरहान एक कमरे में सो रहा था। छत का मलबा फरहान के ऊपर गिर गया। तेज आवाज आने के बाद परिजन और पड़ोसी कमरे में पहुंच गए। मलबे से फरहान को बाहर निकाला गया। मलबा गिरने से उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.