चाईबासा, मार्च 21 -- मझगांव: मझगांव प्रखंड अंतर्गत अधिकारी पंचायत के ग्राम छोटा कंका मे शुक्रवार देर शाम को आसमानी बिजली गिरने से दो बैल की मौत हो गई। छोटा कंका गांव निवासी किसान गोपाल पूर्ति ( 28 वर्षीय) अपने घर के बाहर में रोजाना की तरह मवेशियों को खाना पानी देकर जैसे ही घर के अंदर गए इस दौरान आसमानी बिजली गिरी और दोनों बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत रहा की किसान गोपाल पूर्ति बाल बाल बच गए। किसान गोपाल पूर्ति ने बताया कि शाम को मौसम खराब हो रही थी तो उन्होंने दोनों बैल को चरा कर जल्द ही घर ले आए उस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। अचानक ठनका गिरा और दोनों बैलों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों बैल से ही हम कृषि कर परिवार चला पा रहे थे। दोनों बैलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए होगी। अगर मुझे सरकारी सहायता नहीं मिलती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.