मैनपुरी, अप्रैल 21 -- मौसम का मिजाज इतनी जल्दी बदल जाएगा इसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। 15 अप्रैल तक लोग कह रहे थे कि इस बार अप्रैल का महीना सही गुजर रहा है, गर्मी कम है। लेकिन गुजरे तीन दिन में ही आसमानी आग से सामना हुआ तो लोग गर्मी-गर्मी की बात करने लगे। रविवार को जनपद का पारा 41 डिग्री से अधिक था जो सोमवार को बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि लोग घरों से निकलते ही पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गर्म हवाएं चलने लगी हैं। आज से जनपद के लोगों को लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार गर्मी के इस मौसम में इस बार आसमानी आग बहुत सताएगी, ऐसा मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया है। 31 मई तक जनपद का पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा ऐसा भी ...