बदायूं, जनवरी 27 -- बदायूं। बदायूं में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक ट्रैक्टर को पिछले पहियों पर उठाकर तेज रफ्तार में चलाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। स्टंट के दौरान आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर इलाके का है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक युवक ट्रैक्टर के साथ खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर को पिछले पहियों पर उठाकर तेज गति से चलाया जा रहा है, जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। बताया जाता है कि स्टंट के दौरान आसपास लोग भी मौजूद थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी खतरा बना रहा। युवक खुद को बच्चों का रोल मॉडल बताते हुए नजर आ रहा है। एक वीडियो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.