प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा पावर हाउस के पास गुरुवार रात आसपुर देवसरा के एक सिपाही की कार असंतुलित होकर दीवार से टकराने के बाद खाई में पलट गई। इससे सिपाही घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले जाया गया। आसपुर देवसरा थाने पर तैनात सिपाही रवी चौधरी गुरुवार आधीरात कार से अकेले जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। पट्टी कोतवाली की सीमा पार करते ही कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा पावर हाउस के पास उनकी कार असंतुलित होकर एक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सिपाही रवी चौधरी घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले आया गया। एसओ देवसरा विजयेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही रवी एक संदिग्ध शख्स का पीछा कर रहे थे। उन्हें मामू...