अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। आजाद समाज पार्टी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ने शनिवार को जिला उपाध्यक्ष हरिओम एडवोकेट के साथ सेल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गौतम एडवोकेट से मुलाकात की। इस दौरान आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही सेल को मजबूत करने संग विस्तार पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष संग पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...