आसपा यूपी में नगीना मॉडल पर चुनाव लड़ेगी: चंद्रशेखर
मुजफ्फर नगर, जून 7 -- बुढ़ाना आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लक्ष्य करते हुए 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' के तहत बुढ़ाना के ग्रीन पब्लिक स्कूल में महिला चौपाल का आयोजन कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों के मुद्दों पर केंद्रित व्यापक वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार है, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। यूपी की जनता अब बदलाव चाहती है। आसपा उप्र में नगीना मॉडल पर चुनाव लड़ेगी।महिला चौपाल में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर प्रदेश में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, किसानों को फसलों का उचित मूल्य, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.